बख्तियारपुर का नाम होगा ‘नीतीशपुर’? संतोष सुमन की मांग से बिहार में सियासी हलचल तेज

पटना: बिहार की राजनीति में बख्तियारपुर के नाम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग रखी है।

Sep 9, 2026 - 14:57
बख्तियारपुर का नाम होगा ‘नीतीशपुर’? संतोष सुमन की मांग से बिहार में सियासी हलचल तेज

पटना:- बिहार की राजनीति में बख्तियारपुर के नाम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग रखी है।

संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने यह प्रस्ताव रखते हुए कहा कि बख्तियारपुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है। ऐसे में उनके नाम पर शहर का नाम रखने से उनकी राजनीतिक और सामाजिक विरासत को सम्मान मिलेगा।

इस मांग के सामने आने के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जेडीयू की ओर से प्रस्ताव का स्वागत किया गया है, जबकि महागठबंधन ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि जनता से जुड़े मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलने की राजनीति की जा रही है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि सम्राट चौधरी सरकार इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है। बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0