रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में पटना में NIA की छापेमारी, दो फ्लैटों में सर्च ऑपरेशन

पटना: रांची में RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में NIA ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित साई कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट में NIA की टीम छापेमारी कर रही है।

Sep 9, 2026 - 15:27

जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम स्थानीय पुलिस के साथ अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में तलाशी अभियान चला रही है। टीम फ्लैट नंबर 1206 और 609 को खंगाल रही है। दोनों फ्लैट संदीप कुमार के नाम पर बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 17 जून को रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इसी मामले में NIA ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पटना में यह कार्रवाई की जा रही है।

पिछले करीब एक घंटे से दोनों फ्लैटों में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, स्थानीय पुलिस अपार्टमेंट में आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल NIA की तलाशी के दौरान क्या-क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0