प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा; पंचायत में दोनों की रजामंदी से मंदिर में हुई शादी

गोपालगंज: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पंशाला बंगरा गांव में प्रेम-प्रसंग का मामला चर्चा में है। मंगलवार देर रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया।

Sep 9, 2026 - 15:37
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा; पंचायत में दोनों की रजामंदी से मंदिर में हुई शादी

गोपालगंज:- बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पंशाला बंगरा गांव में प्रेम-प्रसंग का मामला चर्चा में है। मंगलवार देर रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया।

मामला बढ़ने के बाद बुधवार सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान युवक और युवती से उनकी सहमति पूछी गई। दोनों की रजामंदी और परिवार की सहमति के बाद पंचायत में दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया।

इसके बाद युवक-युवती को पास स्थित काली मंदिर ले जाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया।

बताया जाता है कि हेमूछपरा गांव निवासी रूपेश कुमार कृतपुरा बाजार के पास एनएच-227 राम-जानकी पथ पर बाइक गैरेज चलाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात बंगरा गांव की रहने वाली अमृता कुमारी से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों काफी समय से एक-दूसरे से बातचीत और मुलाकात करते थे। मंगलवार रात भी रूपेश अमृता से मिलने उसके घर पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई।

सुबह पंचायत में दोनों के अभिभावकों को बुलाया गया और बातचीत के बाद दोनों की सहमति से मंदिर में विवाह करा दिया गया। पंचायत के दौरान सरपंच पति शंभू शर्मा, उपमुखिया पति गुड्डू सिंह, वार्ड सदस्य संजय शाह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

शादी के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0