जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिले 3 अफगानी नागरिकों के नाम, पासपोर्ट जांच में खुलासा

जमशेदपुर: झारखंड में चल रहे SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता सूची को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम दर्ज पाए गए हैं।

Sep 9, 2026 - 15:11
जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिले 3 अफगानी नागरिकों के नाम, पासपोर्ट जांच में खुलासा

जमशेदपुर:- झारखंड में चल रहे SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता सूची को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम दर्ज पाए गए हैं।

मतदाता सूची की जांच के दौरान मतदान केंद्र संख्या 286 पर आसिल खान, मो. असलम और मो. इब्राहिम के नाम सामने आए। दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद निर्वाचन विभाग ने तीनों को नोटिस जारी कर भारतीय नागरिकता से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे।

हालांकि, तीनों भारतीय नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद उनके पासपोर्ट का सत्यापन कराया गया, जिसमें अफगानिस्तान की नागरिकता की पुष्टि हुई। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने उनके नाम मतदाता सूची से हटाने के निर्देश दिए हैं।

अब जांच इस बात की हो रही है कि विदेशी नागरिकों के नाम भारतीय मतदाता सूची में कैसे शामिल हुए। इसके पीछे किसी व्यक्ति, बिचौलिए या नेटवर्क की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जमशेदपुर की घटना के बाद राज्य के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदाता सूची की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से डीसी और एसएसपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0