हिनू में कार की टक्कर के बाद बवाल, 15 युवकों पर मारपीट और चेन-नकदी छीनने का आरोप

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में कार की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। अमन कुमार ने ग्रैंड विटारा के चालक विशाल सिंह समेत करीब 15 युवकों पर मारपीट, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।

Sep 9, 2026 - 15:31
हिनू में कार की टक्कर के बाद बवाल, 15 युवकों पर मारपीट और चेन-नकदी छीनने का आरोप

रांची:- डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में कार की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। अमन कुमार ने ग्रैंड विटारा के चालक विशाल सिंह समेत करीब 15 युवकों पर मारपीट, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के मुताबिक, 6 सितंबर की शाम करीब 7:15 बजे अमन अपनी कार से धुर्वा से हिनू की ओर जा रहे थे। हिनू सेंट्रल बैंक के पास पीछे से आ रही ग्रैंड विटारा ने उनकी कार में टक्कर मार दी। नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल ही रही थी कि अमन के पिता दुर्गेश वर्मन भी मौके पर पहुंच गए।

आरोप है कि इसके बाद ग्रैंड विटारा सवार युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद करीब 15 युवक मौके पर पहुंचे और अमन व उनके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अमन के घायल होने और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट लगने का आरोप है।

अमन ने पुलिस को दिए आवेदन में जेब से 5 हजार रुपये और पिता के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने ले गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0