सीवान में स्वर्ण व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत, शव रखकर सड़क जाम; कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन

सीवान: दरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अपराधियों की गोली से घायल हुए स्वर्ण व्यवसायी दिलीप कुमार वर्मा की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

Sep 9, 2026 - 15:19
सीवान में स्वर्ण व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत, शव रखकर सड़क जाम; कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन

सीवान:- दरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अपराधियों की गोली से घायल हुए स्वर्ण व्यवसायी दिलीप कुमार वर्मा की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

दिलीप कुमार वर्मा की मौत के बाद आज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और दरौली की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा।

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचें और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दें। काफी देर तक लोग अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार करते रहे।

इसके बाद सीवान एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कल दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी दिलीप कुमार वर्मा को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0