रांची में जल-संपन्न ग्राम पंचायतों को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 5 राज्यों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा
रांची: ग्राम पंचायतों को जल-संपन्न बनाने और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में रांची में तीन दिवसीय Training of Trainers (ToT) Phase-II कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से 11 सितंबर 2026 तक केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, रांची में आयोजित किया जा रहा है।
नई दिल्ली:- रेल और जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल के कंट्रोल ऑफिस का दौरा कर रेलवे की सुरक्षा, ट्रेन संचालन, समयबद्धता और यात्रियों की शिकायतों से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
इस दौरान मंत्री ने कंट्रोल ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेश आर. त्रिपाठी तथा उनकी टीम के साथ रेलवे संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
मंत्री ने इंजीनियरिंग, कोचिंग, गुड्स, कॉमर्शियल, सिग्नल एंड टेलीकॉम, ट्रैक्शन और सिक्योरिटी कंट्रोल सहित विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने SCADA सेंटर और दिल्ली मंडल के वॉर रूम का भी जायजा लिया।
वी. सोमन्ना ने रेलवे में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को सुरक्षा और संचालन में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित प्रणालियों से मानवीय गलतियों को कम करने और रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिली है।
बैठक के दौरान तकनीक के और बेहतर इस्तेमाल, कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा रेलवे के बुनियादी ढांचे और संचालन के भविष्य के विकास पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया समेत अन्य पहलों के जरिए रेलवे में तकनीकी क्षमता को आगे और मजबूत किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

