ठाकुरबाड़ी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, धूमधाम से मना छठियार, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, आरती के बाद भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गयाजी। मानपुर वार्ड संख्या 51 स्थित सुढ़ी टोला ठाकुरबाड़ी मंदिर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का छठियार समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गया नगर निगम के वार्ड संख्या 51 के पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सह भाजपा नेता मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। समारोह में भाजपा नेता प्रमोद चौधरी, भाजपा नेता दिलीप ताती, गया नगर निगम के महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व उप महापौर मोहन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ छठियार समारोह के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास के मोहल्लों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। देर तक मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। पार्षद मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ठाकुरबाड़ी मंदिर में छठियार समारोह आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया। इस मौके पर जितेंद्र पांडे, बिनेश राव, गौतम कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सनोज कुमार, मिथुन कुमार, ऋशु कुमार, रोमी कुमार, मणिकांत सहित बिंदास क्लब के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Sep 9, 2026 - 19:58
ठाकुरबाड़ी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, धूमधाम से मना छठियार, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, आरती के बाद भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0