रांची में आईएमपीसीसी की बैठक, मानवीय संवेदना के साथ प्रभावी संचार पर जोर
रांची: यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रांची में 9 सितंबर 2026 को पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रांची की ओर से अन्तर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (आईएमपीसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीआईबी रांची/भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक श्री अखिल कुमार मिश्रा ने की।

बैठक में विभिन्न केंद्रीय संस्थानों ने अपनी जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। श्री मिश्रा ने कहा कि संचार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उसमें मानवीय संवेदना और मानवीय दृष्टिकोण जरूरी है।
बैठक में आधार सेवा केंद्रों के विस्तार, डिजिटल सेवाओं, यूपीआई, आयुष्मान भारत, साइबर फ्रॉड से बचाव, स्वास्थ्य सुविधाओं, रेलवे सेवाओं, विशेष ट्रेनों, एलपीजी आपूर्ति, ग्रामीण विकास, एयरपोर्ट सुरक्षा और डीजी यात्रा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
मौसम विभाग ने सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान, नाउकास्ट और एग्रोमेट बुलेटिन की जानकारी दी। वहीं भारतीय भू-सर्वेक्षण विभाग ने झारखंड में खनिज अन्वेषण और विभिन्न खनिज संसाधनों से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की। बैठक में यूआईडीएआई, दूरदर्शन, आकाशवाणी, सीजीएचएस, दक्षिण पूर्व रेलवे, आईओसीएल, नाबार्ड, सीआईएसएफ, आईसीएआर-एनआईएसए, मौसम विभाग, भारतीय भू-सर्वेक्षण विभाग और सेल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0