रेलवे को बड़ी मंजूरी: 5 राज्यों के 14 जिलों में 656 किमी नई मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

Sep 9, 2026 - 22:29
रेलवे को बड़ी मंजूरी: 5 राज्यों के 14 जिलों में 656 किमी नई मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं

नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में करीब 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी। परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 10,783 करोड़ रुपये है और इन्हें 2029-30 तक पूरा करने की योजना है।

मल्टीट्रैकिंग से रेल मार्गों की क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी और यात्री व माल परिवहन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0