जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए 8 जल सहियाओं को मिला विशेष सम्मान
रांची: जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 8 जल सहियाओं को विशेष सम्मान दिया गया। नेपाल हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री अबु इमरान ने जल सहियाओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
रांची:- जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 8 जल सहियाओं को विशेष सम्मान दिया गया। नेपाल हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री अबु इमरान ने जल सहियाओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वाली जल सहियाओं में बोकारो की 5 और रांची की 3 जल सहिया शामिल हैं। उन्होंने अपने गांव और पंचायतों में जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) के साथ समन्वय कर जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और रख-रखाव को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई।
जल सहियाओं ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पानी के उपयोग, पानी की गुणवत्ता और नियमित जल शुल्क भुगतान के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जल शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग प्लंबर और पंप ऑपरेटरों के मानदेय, मरम्मत तथा जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में किया जाता है।
सचिव श्री अबु इमरान ने सम्मानित जल सहियाओं के कार्यों की सराहना करते हुए राज्य की अन्य जल सहियाओं को भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

