JPSC-JSSC धांधली की CBI जांच की मांग, छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने को लेकर BJP ने निकाली रैली
चतरा: JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच कराने और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा चतरा जिला इकाई ने गुरुवार को विरोध रैली निकाली।
चतरा:- JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच कराने और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा चतरा जिला इकाई ने गुरुवार को विरोध रैली निकाली।
रैली जतराहीबाग देवी मंडप से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चतरा समाहरणालय पहुंची। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता और सिमरिया विधायक उज्जवल दास समेत पार्टी नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में JPSC-JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच कराने और छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
भाजपा नेताओं का कहना है कि परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में झारखंड के छात्रों ने करीब एक महीने तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया था। पार्टी का आरोप है कि आंदोलन के दौरान छात्रों की आवाज दबाने के लिए राज्य के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई।
पूर्व सांसद रविंद्र राय ने सरकार से छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज सभी FIR को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की निष्पक्ष CBI जांच होनी चाहिए और जांच में दोषी पाए जाने वाले आयोग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मामला झारखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ऐसे में पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है और सरकार को छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

