चास नगर निगम में शराब की बोतल का वायरल वीडियो, नगर आयुक्त ने कार्रवाई की बात कही; मेयर ने किया इनकार

बोकारो/चास: चास नगर निगम कार्यालय से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार्यालय की टेबल के दराज में जरूरी कागजात की जगह शराब की बोतल दिखाई दे रही है। वहीं, एक कंप्यूटर ऑपरेटर को कथित तौर पर शराब की बोतल लेते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में उसके साथ दो अन्य लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Sep 10, 2026 - 15:16
चास नगर निगम में शराब की बोतल का वायरल वीडियो, नगर आयुक्त ने कार्रवाई की बात कही; मेयर ने किया इनकार

बोकारो/चास:- चास नगर निगम कार्यालय से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार्यालय की टेबल के दराज में जरूरी कागजात की जगह शराब की बोतल दिखाई दे रही है। वहीं, एक कंप्यूटर ऑपरेटर को कथित तौर पर शराब की बोतल लेते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में उसके साथ दो अन्य लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चास नगर निगम में हलचल तेज हो गई है। नगर आयुक्त संजीव कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक दास के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन की बात कही है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराने की बात भी कही गई है।

मेयर ने वीडियो को नगर निगम कार्यालय का होने से किया इनकार

वहीं, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने वायरल वीडियो को नगर निगम कार्यालय का होने से इनकार किया है। मेयर के इस दावे के बाद वीडियो की वास्तविकता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा दो अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में जांच के दौरान यह भी स्पष्ट करना होगा कि वीडियो कहां का है और उसमें दिखाई दे रहे अन्य दोनों लोग कौन हैं।

जांच के बाद साफ होगी वीडियो की सच्चाई

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर नगर निगम के अधिकारियों और मेयर की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। नगर आयुक्त ने जांच और कार्रवाई की बात कही है, जबकि मेयर ने वीडियो को नगर निगम कार्यालय का मानने से इनकार किया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वायरल वीडियो वास्तव में चास नगर निगम कार्यालय का है या नहीं और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका क्या है।

नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो से जुड़े आरोप जांच का विषय हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0