पाटलिपुत्र जंक्शन पर यात्रियों को ठगने की कोशिश नाकाम, नकली नोटों की गड्डी के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: पाटलिपुत्र जंक्शन पर रेल यात्रियों से ठगी करने वाले एक युवक को RPF ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत की गई। आरोपी के पास से अखबार और काले टेप से तैयार की गई नकली नोटों की गड्डी और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए।
पटना:-पाटलिपुत्र जंक्शन पर रेल यात्रियों से ठगी करने वाले एक युवक को RPF ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत की गई। आरोपी के पास से अखबार और काले टेप से तैयार की गई नकली नोटों की गड्डी और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, RPF की टीम 9 सितंबर की रात स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। रात करीब 11:30 बजे सर्कुलेटिंग एरिया में शौचालय और स्वचालित सीढ़ी के बीच एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कमरे आलम, निवासी दरभंगा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से अखबार को काले टेप से लपेटकर बनाया गया एक नकली नोटों का बंडल मिला। बंडल के ऊपर 500 रुपये का नोट इस तरह लगाया गया था कि दूर से वह असली नोटों की गड्डी जैसा दिखाई दे।
इसके अलावा आरोपी के पास से 2,500 रुपये नकद भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह यात्रियों को नोटों की गड्डी दिखाकर अपने झांसे में लेता था और इसके जरिए ठगी करता था।
RPF ने आरोपी को बरामद सामान के साथ राजकीय रेल पुलिस, पाटलिपुत्र थाना को सौंप दिया। मामले में कांड संख्या 57/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मामले की जांच उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं। RPF की इस कार्रवाई से स्टेशन पर यात्रियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई को बल मिला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

