Nepal Floods: नेपाल में मृतकों की संख्या 626 पहुंची, तिब्बत में 7 की मौत, 554 अभी भी लापता

Aug 29, 2026 - 16:22
Nepal Floods: नेपाल में मृतकों की संख्या 626 पहुंची, तिब्बत में 7 की मौत, 554 अभी भी लापता

KATHMANDU : नेपाल और तिब्बत में आई भयानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 600 से अधिक हो गई, जबकि 2,400 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए गए हैं. जिनमें से 320 भारतीय नागरिक है. फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है. लापता लोगों को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. द हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, लापता लोगों में 644 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

नेपाल पुलिस की ओर से साझा की गई ताजा जानकारी के अनुसार, नेपाल में आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है. जबकि 2426 लोग लापता हैं. लापता लोगों में नेपाली सेना के 45 जवान, नेपाल प्रहरी के 27 जवान औ सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के 13 जवान शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि खोज, बचाव और राहत ऑपरेशन के लिए कुल 8799 पुलिस वालों को तैनात किया गया है. नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने शुक्रवार शाम 7 बजे को बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 15,431 सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है, जिसमें नेपाल आर्मी के 6,755 लोग, नेपाल पुलिस के 4,473 लोग और आर्म्ड पुलिस फोर्स के 4,203 लोग शामिल हैं.

NDRRMA के मुताबिक, चितवन में सबसे अधिक 233 शव मिलें, इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 154, गोरखा में 46, धाडिंग में 40, नुवाकोट में 37, तनहुन में 30, नवलपरासी वेस्ट में 27 और रसुवा में 12 शव मिले. लापता 1,924 लोगों में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के कर्मी, विदेशी नागरिक, आम लोग और सुरक्षा और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं. 

अकेले हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के 933 कर्मी लापता बताए गए हैं, जबकि 517 विदेशी नागरिकों का अभी तक कोई पता नहीं चला है. NDRRMA के मुताबिक, लापता लोगों की सूची में नेपाल आर्मी के 45 लोग, नेपाल पुलिस के 28 लोग, आर्म्ड पुलिस फोर्स के 13 लोग, कस्टम ऑफिस के 15 लोग और इमिग्रेशन ऑफिस के 15 लोग शामिल हैं, जबकि लांगटांग नेशनल पार्क से भी तीन लोगों के लापता होने की खबर है.

रेस्क्यू टीमों ने अब तक 4,451 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिसमें शुक्रवार को हाइड्रोइलेक्ट्रिक टनल से बचाए गए 191 लोग और हवाई रास्ते से निकाले गए 517 लोग शामिल हैं. 129 विदेशी नागरिकों को भी बचाया गया है.

गुजरात के 26 लोग नेपाल में लापता

गुजरात के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, नेपाल में राज्य के 26 लोग लापता हैं, जिनमें कई NRI भी शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई NRI अहमदाबाद, आणंद, राजकोट, वलसाड, सूरत, खेड़ा, अमरेली, गांधीनगर और वडोदरा से जुड़े हैं.

राजकोट के रहने वाले विरल नाथवानी, जिनके चचेरे भाई अभी लापता लोगों में शामिल हैं, ने कहा, "नेपाल में अचानक आई बाढ़ के भयानक नजारे देखना मुश्किल है, लेकिन हम उम्मीद नहीं छोड़ सकते." नाथवानी ने कहा कि मुंबई में रहने वाले उनके चचेरे भाई जय कोटेचा और वलसाड की रोमा इंटवाला से आखिरी बार बुधवार को संपर्क हुआ था, जब वे फ्रेंडशिप ब्रिज के पास थे और इमिग्रेशन बिल्डिंग की तरफ जा रहे थे. उन्होंने कहा कि मुंबई की उसी हिल्स एंड ट्रेल्स ट्रैवल एजेंसी से यात्रा करने वाले करीब 56 लोगों से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है.

वडोदरा में, चिराग पटेल अपनी बहन किन्नरी पटेल और उनके पति मिहिर पटेल की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, दोनों NRI हैं और पिछले 25 सालों से न्यूजीलैंड में रह रहे हैं. यह कपल 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए काठमांडू गया था.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0