इस दिन पड़ेगा पहला बड़ा मंगल, 8 मंगल का दुर्लभ संयोग, जानिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार का क्यों है इतना अधिक महत्व

2026 में पहला बड़ा मंगल 5 मई को पड़ेगा। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, सुंदरकांड पाठ और भंडारों का आयोजन किया जाता है। भक्त उपवास रखकर बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं।

Apr 27, 2026 - 17:43
Apr 27, 2026 - 17:44
इस दिन पड़ेगा पहला बड़ा मंगल, 8 मंगल का दुर्लभ संयोग, जानिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार का क्यों है इतना अधिक महत्व

NEWS DESK : ज्येष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है। यह दिन बजरंग बली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-अर्चना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

साल 2026 में ज्येष्ठ माह के दौरान अधिकमास (मलमास) पड़ने के कारण इस बार कुल 8 बड़ा मंगल मनाए जाएंगे, जिसे एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है।

पहला बड़ा मंगल कब है?

2026 में पहला बड़ा मंगल 5 मई को पड़ेगा। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, सुंदरकांड पाठ और भंडारों का आयोजन किया जाता है। भक्त उपवास रखकर बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं।

धार्मिक महत्व क्या है?

पौराणिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही पहली बार बजरंग बली की भेंट प्रभु श्रीराम से हुई थी। कहा जाता है कि जब भगवान राम माता सीता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे, तब हनुमान जी ने ब्राह्मण रूप धारण कर उनसे संवाद किया था।

एक अन्य कथा महाभारत काल से जुड़ी है, जिसमें भीम के अहंकार को तोड़ने के लिए हनुमान जी ने वृद्ध वानर का रूप लिया था। इस घटना के बाद ही ‘बुढ़वा मंगल’ की परंपरा प्रचलित हुई मानी जाती है।

बड़ा मंगल 2026 की पूरी सूची

  • पहला बड़ा मंगल – 5 मई 2026
  • दूसरा बड़ा मंगल – 12 मई 2026
  • तीसरा बड़ा मंगल – 19 मई 2026
  • चौथा बड़ा मंगल – 26 मई 2026
  • पांचवां बड़ा मंगल – 2 जून 2026
  • छठा बड़ा मंगल – 9 जून 2026
  • सातवां बड़ा मंगल – 16 जून 2026
  • आठवां बड़ा मंगल – 23 जून 2026


डिस्क्लेमर : यह जानकारी धार्मिक आस्थाओं और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0