ग्रामीण चिकित्सकों की पहल : विजय उत्सव दिवस से नशाबंदी अभियान की शुरुआत की जाएगी

नालंदा जिला के ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक में सभी चिकित्सकों से विजय उत्सव दिवस के मौके अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन को मजबूत करने पर लोगों से आह्वान किया गया।

Aug 1, 2026 - 16:31
ग्रामीण चिकित्सकों की पहल : विजय उत्सव दिवस से नशाबंदी अभियान की शुरुआत की जाएगी

कल 2 अगस्त 2026 को विजय उत्सव दिवस के मौके पर जनजीवक कल्याण चिकित्सा संघ के तत्वावधान में कई वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में एक दिवसीय टीवी उन्मूलन भारत मुक्ति अभियान के तहत नशाबंदी अभियान की शुरुआत की जाएगी। ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा नशाबंदी को लेकर जागरूकता हेतु संकल्प लिया जाएगा। ग्रामीण चिकित्सकों के हितार्थ सम्मेलन में समायोजन संबंधी जैसी बातों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

इस मौके पर नालंदा जिला के ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक में सभी चिकित्सकों से विजय उत्सव दिवस के मौके अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन को मजबूत करने पर लोगों से आह्वान किया गया। कल के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार शर्मा ,प्रदेश सचिव डॉ राजेश कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर परवेज अख़्तर, प्रदेश संगठन सचिव डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष डॉक्टर विवेक कुमार तथा डॉक्टर कमलेश कुमार के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0