राज हॉस्पिटल्स में दुर्लभ डायाफ्रामेटिक हर्निया का सफल ऑपरेशन
26 मई को की गई सर्जरी में सभी अंगों को सावधानीपूर्वक उनकी सही जगह पर स्थापित किया गया और डायाफ्राम के छिद्र को सर्जिकल मेश से ठीक किया गया।
राज हॉस्पिटल्स, रांची में एडवांस्ड जीआई एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. आशीष कुमार मोदी ने 30 वर्षीय महिला के दुर्लभ और जटिल डायाफ्रामेटिक हर्निया का दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से सफल ऑपरेशन किया। इस सर्जरी से मरीज को लंबे समय से चली आ रही सांस संबंधी समस्याओं से राहत मिली।
मरीज शक्ति देवी पिछले छह-सात महीनों से खांसी, सांस लेने में तकलीफ और सोते समय असहजता से परेशान थीं। विस्तृत जांच और सीटी स्कैन में पाया गया कि पेट के कई अंग डायाफ्राम के छिद्र से छाती में पहुंच गए थे, जिससे फेफड़े और हृदय पर दबाव पड़ रहा था।
26 मई को की गई सर्जरी में सभी अंगों को सावधानीपूर्वक उनकी सही जगह पर स्थापित किया गया और डायाफ्राम के छिद्र को सर्जिकल मेश से ठीक किया गया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।
इस जटिल सर्जरी में एनेस्थीसिया टीम, डॉ. प्रदीप तथा कंसल्टेंट ऑन्को सर्जन डॉ. पी.के. रैना का विशेष योगदान रहा। डॉ. आशीष कुमार ने पूरी टीम के सहयोग को सफलता का श्रेय दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











