दिल्ली में आज से BRICS का महामंथन, दुनिया की नजर भारत पर

नई दिल्ली। भारत की राजधानी नई दिल्ली 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रही है। इस बैठक में BRICS के सदस्य और साझेदार देशों के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में इस सम्मेलन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, ऊर्जा आपूर्ति, वैश्विक व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था जैसे मुद्दे इस समय दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

Sep 11, 2026 - 11:35
दिल्ली में आज से BRICS का महामंथन, दुनिया की नजर भारत पर

नई दिल्ली:- भारत की राजधानी नई दिल्ली 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रही है। इस बैठक में BRICS के सदस्य और साझेदार देशों के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में इस सम्मेलन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, ऊर्जा आपूर्ति, वैश्विक व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था जैसे मुद्दे इस समय दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन के दौरान वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार, व्यापार एवं निवेश, तकनीकी सहयोग, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण सप्लाई चेन जैसे विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत की ओर से BRICS देशों के बीच सीमा पार भुगतान को आसान बनाने के लिए केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी यानी CBDC को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव भी सामने रखा गया है। हालांकि, अलग-अलग देशों की वित्तीय व्यवस्था और राजनीतिक मतभेद इसके रास्ते में चुनौती बन सकते हैं।

दिल्ली में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहद मजबूत किया गया है। महत्वपूर्ण मार्गों और आयोजन स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0