बाबा जतरा टाना भगत की जयंती 28 सितंबर को, पैतृक गांव चिंगरी में होगा सादगीपूर्ण समारोह

बिशुनपुर (गुमला)। टाना आंदोलन के प्रणेता एवं महान आदिवासी जननायक बाबा जतरा टाना भगत की जयंती 28 सितंबर 2026 को उनके पैतृक गांव चिंगरी में सादगी और गरिमापूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से टाना भगत समाज सहित आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे।

Sep 10, 2026 - 21:35

जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर चिंगरी गांव में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों की सहभागिता और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक में जनार्दन टाना भगत ने कहा कि बाबा जतरा टाना भगत पूरे आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनका संघर्ष और त्याग आदिवासी इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।

समारोह में समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में टाना भगत समाज के कई सामाजिक प्रतिनिधि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की जानकारी सोशल एक्टिविस्ट एवं आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने मीडिया को दी।

जयंती समारोह: 28 सितंबर 2026
स्थान: पैतृक गांव चिंगरी, बिशुनपुर, गुमला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0