खाद की किल्लत और मनमानी कीमत की शिकायत पर प्रशासन सख्त, फारबिसगंज में खाद गोदामों पर छापेमारी
अररिया/फारबिसगंज: किसानों और खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं की ओर से खाद की किल्लत और निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने एनएच-27 स्थित ढोलबज्जा में थोक खाद विक्रेता जय अंबे सेल्स के दो गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की।

प्रशासनिक टीम ने दोनों गोदामों को खुलवाकर वहां उपलब्ध खाद के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। स्टॉक पंजी में दर्ज मात्रा का मिलान गोदाम में मौजूद यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश समेत अन्य उर्वरकों से किया गया। इसके साथ ही विभाग के ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध वास्तविक स्टॉक का भी मिलान किया जा रहा है।
वहीं, फारबिसगंज के खाद थोक विक्रेता प्रो गणेश ट्रेडिंग के लाइसेंस को निलंबित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
किसानों और खुदरा विक्रेताओं का आरोप है कि सरकारी स्तर पर निर्धारित दर के बावजूद थोक विक्रेताओं से अधिक कीमत पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इससे खुदरा विक्रेताओं को किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने को लेकर किसानों में नाराजगी भी थी।
इधर, प्रशासन की लगातार जांच से खाद कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीओ अभय कुमार ने बताया कि खाद की कमी और अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसी के मद्देनजर स्टॉक की जांच कराई जा रही है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक का मौके पर उपलब्ध स्टॉक से मिलान किया जा रहा है। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, जिले से पहुंची टीम ने बुधवार को भी एक खाद गोदाम की जांच की थी। लगातार हो रही कार्रवाई से जिले में खाद की उपलब्धता, स्टॉक और बिक्री व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0