एक्साइज इंस्पेक्टर के ठिकानों पर EOU की रेड, बनाई आय से 200% ज्यादा प्रॉपर्टी, पटना समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी
PATNA : एक्साइज डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के ठिकानों में आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) ने दबिश दी। पटना, मुंगेर और सीवान के 5 ठिकानों पर छापेमारी हुई। सीवान में पोस्टेड इंस्पेक्टर अंकेश कुमार पर आय से 200 प्रतिशत ज्यादा यानी करीब 2.38 करोड़ रुपए ज्यादा की संपत्ति बनाने का आरोप है।
सीवान में अंकेश के घर-ऑफिस में करीब 3 घंटे रेड चली। वहीं मुंगेर में EOU की टीम ने इंस्पेक्टर अंकेश कुमार के दो ठिकानों पर करीब 4 घंटे छापेमारी की गई। यहां से कई दस्तावेज मिले हैं। टीम ने अंकेश गोंड के भाई मुकेश से पूछताछ भी की गई।
साथ ही मुंगेर में उनके घर पर उनकी गाड़ी मिली है। सूत्रों की माने तो अंकेश गोंड की सुबह टीम से बात हुई, रेड की खबर मिलते ही वो गायब हो गए। आर्थिक अपराध इकाई की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के पास उनकी आय के मुकाबले करीब 2 करोड़ 38 लाख 31 हजार रुपए की अतिरिक्त संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं।
जांच एजेंसी के अनुसार यह संपत्ति उनकी वैध आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है। इसी आधार पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











