BIG NEWS : 1.25 लाख रुपये घूस लेते मुखिया गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा
SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। विजिलेंस विभाग की टीम ने चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पंचायत क्षेत्र और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मामला एक निलंबित शिक्षक से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि पंचायत के मुखिया सिया राम राय और सचिव ने शिक्षक को निलंबन से मुक्त कराने और संबंधित प्रक्रिया में मदद करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इसके एवज में 1.25 लाख रुपये मांगे गए थे।
पीड़ित शिक्षक अब्दुल मन्नान ने इस मांग की शिकायत विजिलेंस विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने मामले की प्राथमिक जांच की और आरोपों को सही पाए जाने पर जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया और जैसे ही मुखिया ने पैसे लिए, विजिलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद आरोपी मुखिया को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और विजिलेंस विभाग आरोपी से पूछताछ कर पूरे प्रकरण की जांच में जुटा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











