एक्शन में निगरानी, जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
शिवहर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
Sheohar : शिवहर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और जिला कृषि कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
एक्शन में निगरानी
बताया जा रहा है कि माधोपुर सिंगाही, थाना पिपराही, जिला शिवहर निवासी मनीषा देवी (पति स्व. मुकेश सिंह) ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिला कृषि कार्यालय के बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार खाद एवं बीज की दुकान का लाइसेंस बनवाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत के बाद निगरानी टीम ने प्राथमिकी दर्ज की।
8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
निगरानी ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिला। प्रथमदृष्टया आरोप सत्य पाए जाने के बाद उक्त कांड दर्ज करते हुए अनुसंधानकर्ता शिव कुमार साह, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिसने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार साह ने बताया कि परिवादिनी मनीषा देवी की शिकायत पर जिला कृषि कार्यालय के लिपिक (बड़ा बाबू) द्वारा खाद एवं बीज का लाइसेंस जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग किए जाने का सत्यापन निगरानी टीम द्वारा कराया गया, जिसमें मामला सही पाया गया। तत्पश्चात थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए बड़ा बाबू को गिरफ्तार किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











