BIG NEWS : ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर छापा, पटना-जमुई में करोड़ों की संपत्ति के मिले सुराग
ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने रेड मारी। पटना और जमुई के 4 ठिकानों पर छापेमारी हुई।
PATNA : बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने रेड मारी। पटना और जमुई के 4 ठिकानों पर छापेमारी हुई। पटना की मजिस्ट्रेट कॉलोनी के जगत विला अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर F-2 से 40 लाख रुपए कैश मिले हैं। ये कैश डिजिटल लॉकर में रखे गए थे। 60 लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा जमीन संबंधित कई लैंड डीड्स और निवेश के कागजात और बैंक अकाउंट्स की जानकारी EOU को मिली है।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर छापा
सुबह करीब साढ़े 8 बजे EOU के अधिकारी कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। जमुई में करीब 7 घंटे उनके आवास और ऑफिस को खंगाला गया। जमुई में रेड के दौरान 8 लाख कैश मिले हैं। साथ ही LIC में निवेश के कुछ पेपर मिले हैं। हालांकि, इंजीनियर गोपाल कुमार का कहना है कि बरामद कैश का उनके पास हिसाब है।
गोपाल कुमार जमुई के झाझा में ग्रामीण कार्य विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। EOU ने गोपाल कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। वारंट के बाद ये एक्शन लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











