निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Nigrani in Action : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां निगरानी की टीम ने एक घूसखोर जूनियर इंजीनियर को करीब डेढ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर जूनियर इंजीनियर
जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी के पुपरी नगर परिषद में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर विजय कुमार शर्मा के खिलाफ निगरानी को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। नगर परिषद के अंतर्गत जेई विजय कुमार शर्मा ने एक संवेदक से रिश्वत की मांग कर रहा था।
संवेदक ने इसकी शिकायत निगरानी में दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद निगरानी ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी की टीम सीतामढ़ी पहुंची और घूसखोर जेई को रंगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया।
शुक्रवार को जैसे ही जेई संवेदक से रिश्वत के 1 लाख 45 हजार रुपये ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और घूसखोर जूनियर इंजीनियर को 1.45 लाख रुपये के साथ रंगेहाथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











