BIG NEWS : नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Aug 17, 2026 - 17:09
BIG NEWS : नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

NEW DELHI : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संगठन में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

स्मृति ईरानी समेत 8 नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी

बीजेपी ने विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है. वहीं बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे. शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है.

16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया

नई टीम में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.

पीयूष गोयल को खजाने की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक बनाया गया है.

मोर्चों और मीडिया टीम में भी बदलाव

हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा और अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है. बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेंगे.

अमित मालवीय की जगह नई सोशल मीडिया टीम

अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे. नई टीम में उत्तर प्रदेश से भी कई नेताओं को जगह मिली है, जिससे चुनावी राज्य में बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति का संकेत मिल रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0