गोपालगंज में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड में किराए के कमरे में रहकर NEET की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Sep 21, 2026 - 11:42

मृतका की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरैया पहाड़ गांव निवासी रघुनाथ शर्मा की 20 वर्षीय बेटी उजाला कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उजाला गोपालगंज शहर में किराए के कमरे में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और छात्रा के परिजनों को सूचना दी। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले की जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, छात्रा की मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

उजाला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि उजाला तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। छात्रा की अचानक मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0