एकमा के राज हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
सारण: जिले के एकमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है।
सारण: जिले के एकमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, आरती कुमारी को ब्लीडिंग की समस्या होने के बाद राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग अस्पताल परिसर में जुट गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एकमा के ASP प्रेमचंद सिंह भी राज हॉस्पिटल पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पति पवन कुमार ने मामले में दोषी कर्मियों और हॉस्पिटल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

