खगड़िया के होटल में प्रेमी-प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश, दोनों झुलसे
खगड़िया: नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार को एक युवक और युवती ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना में दोनों झुलस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
खगड़िया:- नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार को एक युवक और युवती ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना में दोनों झुलस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
युवक के अनुसार, दोनों के बीच पिछले करीब छह महीने से प्रेम संबंध चल रहा है। युवती शादी करना चाहती थी, जबकि युवक का कहना है कि वह फिलहाल शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। युवक का दावा है कि युवती ने आत्मदाह की कोशिश की और उसे बचाने के दौरान वह भी झुलस गया।
वहीं, युवती ने युवक के बयान से अलग दावा किया है। उसका कहना है कि युवक ने आत्मदाह की कोशिश की थी और उसे बचाने के दौरान वह घायल हुई। दोनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है।
पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवक-युवती बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जांच के बाद घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

