राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कलाकारों से अपील, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का न करें प्रचार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकप्रिय कलाकारों और सेलिब्रिटीज से अपील की कि वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का प्रचार या endorsement न करें। उन्होंने कहा कि कलाकारों का समाज और युवाओं पर प्रभाव होता है, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकप्रिय कलाकारों और सेलिब्रिटीज से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का endorsement यानी प्रचार नहीं करने की अपील की है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि लोकप्रिय कलाकारों का समाज और खासकर युवाओं पर गहरा प्रभाव होता है। ऐसे में उन्हें ऐसे उत्पादों के प्रचार से बचना चाहिए, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
राष्ट्रपति ने अपनी अपील में कहा, “Star वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।”
उनके इस संदेश में सेलिब्रिटीज की सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं के बीच उनके प्रभाव को रेखांकित किया गया है। राष्ट्रपति ने लोकप्रिय कलाकारों से अपने प्रभाव का इस्तेमाल सकारात्मक संदेश देने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



