रांची के रोशपा टावर में गहनों की चोरी, बच्चों की मदद से वारदात को अंजाम देने का आरोप; महिला समेत 2 बच्चे हिरासत में

रांची: राजधानी रांची में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बच्चों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित रोशपा टावर में गहने जुड़वाने पहुंची एक महिला के करीब 20 ग्राम जेवरात चोरी हो गए। घटना के बाद पुलिस ने एक महिला और दो बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Sep 22, 2026 - 21:13

बताया गया कि पीड़ित महिला अपने गहनों की मरम्मत/जुड़ाई कराने के लिए रोशपा टावर पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला ने कथित तौर पर मौका देखकर उसके जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में कथित आरोपी महिला पहले इलाके और आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखती दिखाई दी। इसके बाद मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना में आरोपी महिला ने दो बच्चों की भी मदद ली

घटना के दौरान पीड़ित महिला को चोरी का कुछ अंदेशा हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और दो बच्चों को डिटेन किया। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस घटना ने भीड़भाड़ वाले बाजारों और आभूषण दुकानों के आसपास लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने गहने, मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान को लेकर विशेष सावधानी बरतें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0