पटना में साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; क्रेडिट कार्ड और बिजली बिल के नाम पर करते थे ठगी

पटना: पटना साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड प्वाइंट दिलाने और बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर झांसे में लेते थे और इसके बाद साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

Sep 23, 2026 - 11:43

पुलिस ने यह कार्रवाई पटना साइबर थाना में दर्ज कांड संख्या 1269/26 के अनुसंधान के दौरान की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखपुरा के प्रतोप कुमार, नालंदा के गुड्डू कुमार और अंशु कुमार तथा पटना के विवेक कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, चेकबुक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

जांच के दौरान एनसीआरपी पोर्टल पर भी आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी से जुड़ी कई शिकायतें सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के मुताबिक, इन शिकायतों में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी से जुड़े मामले शामिल हैं। इन दावों की जांच की जा रही है।

पुलिस को पूछताछ और जांच के दौरान गिरोह में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं। अब साइबर थाना पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के साथ ही इसके पूरे नेटवर्क और ठगी के तरीके की पड़ताल में जुटी है।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बाइट: संगीता, साइबर एसडीपीओ, पटना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0