धनबाद में धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व, भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास; झूमर पर झूमीं महिलाएं

धनबाद: धनबाद समेत पूरे कोयलांचल में कर्मा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ मनाया जा रहा है। भाई की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने दिनभर उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Sep 22, 2026 - 21:20

कर्मा पूजा को लेकर कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में उत्सवी माहौल देखने को मिला। बहनों ने पारंपरिक तरीके से मेथी पौधे को स्थापित कर उसकी पूजा-अर्चना की और अपने भाइयों की दीर्घायु एवं सुखी जीवन की कामना की।

पूजा के दौरान पारंपरिक गीतों और झूमर का आयोजन भी हुआ। महिलाएं पारंपरिक गीतों पर जमकर झूमती नजर आईं। कर्मा पर्व को लेकर महिलाओं और बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कर्मा पूजा में शामिल एक बहन ने बताया कि उन्हें इस पर्व का पूरे साल इंतजार रहता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और आपसी रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है। बहनें उपवास रखकर भगवान से अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं।

पारंपरिक गीत, झूमर और पूजा-अर्चना के बीच धनबाद और पूरे कोयलांचल में कर्मा पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। जगह-जगह महिलाएं और युवतियां पारंपरिक तरीके से पूजा कर पर्व की खुशियां मना रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0