भागलपुर से बांका जा रही ट्रेन से महिला लापता, दो महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; तलाश में मदद करने वाले को ₹2 लाख इनाम
22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से बटसार गांव की कीर्ति देवी लापता हो गईं। दो महीने से तलाश के बावजूद उनका सुराग नहीं मिला है। परिवार ने जानकारी देने या महिला को खोजने में मदद करने वाले को ₹2 लाख इनाम देने की घोषणा की है।
बांका/भागलपुर:- भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली कीर्ति देवी 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं। इसके बाद से उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों के मुताबिक, कीर्ति देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए घर से निकली थीं। ट्रेन से रवाना होने के बाद जब वह घर नहीं लौटीं और उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश शुरू की।
लापता महिला के पुत्र राजू कुमार का कहना है कि उनकी मां की तलाश के लिए स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई गई, लेकिन लंबे समय बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। महिला के लापता होने से परिवार के लोग लगातार परेशान हैं।
परिजनों के अनुसार, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला दिखाई दें या उनके संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले, तो तत्काल परिजनों को सूचना दें।
परिवार की ओर से कीर्ति देवी को खोजने या उनके बारे में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
लापता महिला का विवरण:
-
नाम: कीर्ति देवी
-
निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका
-
लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026
-
पहचान: पीले रंग की साड़ी
-
संपर्क: राजू कुमार – 8102156738
-
इनाम: ₹2 लाख
बाइट: राजू कुमार, पुत्र
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



