NVS Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर अंतिम तिथि

नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए LEST 2027 के आवेदन शुरू हो गए हैं। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी है।

Sep 22, 2026 - 21:00
NVS Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर अंतिम तिथि

नई दिल्ली:- जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए LEST 2027 के आवेदन शुरू हो गए हैं। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी है।

कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी NVS के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अलग ऑनलाइन आवेदन लिंक उपलब्ध कराया गया है।

कक्षा 9वीं आवेदन: NVS Class IX आवेदन पोर्टल

कक्षा 11वीं आवेदन: NVS Class XI आवेदन पोर्टल

आवेदन करने से पहले विद्यार्थी आधिकारिक दिशा-निर्देशों, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0