रांची में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पत्थर-बोल्डर से हमले का आरोप; 5 संदिग्ध हिरासत में
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले ऑटो चालक शोभन राय की धुर्वा थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शोभन राय कुछ अन्य ऑटो चालकों के साथ बैठकर खाना-पीना और पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने शोभन राय के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पत्थर और बोल्डर से भी हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले में शोभन राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे घटना और हत्या की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इधर, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



