UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अधिकारियों का तबादला; 14 जिलों के DM बदले

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए 14 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए हैं। इनमें मुरादाबाद, हरदोई, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संत कबीर नगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर शामिल हैं।

Sep 22, 2026 - 12:33
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अधिकारियों का तबादला; 14 जिलों के DM बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं।

जिन 14 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है, उनमें मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर शामिल हैं।

तबादला आदेश के मुताबिक अनुनय झा को हरदोई से हटाकर मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है, जबकि राहुल पांडेय को विशेष सचिव राज्य कर के पद से हटाकर हरदोई का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। एम. अरुन्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है।

इसी क्रम में अनुज मलिक को संतकबीरनगर, आलोक कुमार को पीलीभीत, ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया, शशांक चौधरी को अमेठी और दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का डीएम नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को विभिन्न विभागों और विकास प्राधिकरणों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं कई मौजूदा जिलाधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है।

इस बड़े फेरबदल के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदल गया है। नए जिलाधिकारियों के सामने अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0