बिहार में पहली बार होगा एयर शो, 25 सितंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में सूर्य किरण टीम दिखाएगी करतब

मोतिहारी: बिहार में पहली बार वायु सेना की एरोबेटिक टीम ‘सूर्य किरण’ एयर शो का आयोजन करने जा रही है। यह भव्य एयर शो 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित किया जाएगा।

Sep 22, 2026 - 16:41
बिहार में पहली बार होगा एयर शो, 25 सितंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में सूर्य किरण टीम दिखाएगी करतब

मोतिहारी:- बिहार में पहली बार वायु सेना की एरोबेटिक टीम ‘सूर्य किरण’ एयर शो का आयोजन करने जा रही है। यह भव्य एयर शो 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित किया जाएगा।

एयर शो को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। एरोबेटिक टीम सूर्य किरण अपनी गौरवशाली और पेशेवर परंपरा के तहत आसमान में रोमांचक करतब दिखाएगी। कार्यक्रम में 9 लाल-सफेद रंग के विमान और एक MK-132 विमान के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है।

मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि वायु सेना की एरोबेटिक टीम द्वारा आयोजित इस एयर शो का उद्देश्य लोगों के साथ-साथ नई पीढ़ी और स्कूली छात्रों को वायु सेना की गतिविधियों और एरोबेटिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी देना भी है।

इस विशेष आयोजन में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को खास तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। आसमान में होने वाले रोमांचक एरोबेटिक प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों में भी उत्साह है।

जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। यह आयोजन मोतिहारी के लिए एक खास अवसर माना जा रहा है, जहां पहली बार वायु सेना की एरोबेटिक टीम अपने हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी।

बाइट: सौरभ सुमन यादव, डीएम मोतिहारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0