बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा, WhatsApp से Telegram तक पहुंचा प्रश्नपत्र; EOU की जांच में कई अहम बातें सामने आईं
पटना। बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की SIT को जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। ताजा जांच के मुताबिक, परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर निकलने के बाद उन्हें WhatsApp के जरिए आगे भेजा गया और बाद में प्रश्नपत्र व आंसर-की Telegram के माध्यम से प्रसारित होने की बात सामने आई है।
पटना:- बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की SIT को जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। ताजा जांच के मुताबिक, परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर निकलने के बाद उन्हें WhatsApp के जरिए आगे भेजा गया और बाद में प्रश्नपत्र व आंसर-की Telegram के माध्यम से प्रसारित होने की बात सामने आई है।
EOU की जांच में अब तक 26 परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की गई है, जिनमें 14 केंद्रों पर गड़बड़ी के संकेत मिलने की बात सामने आई है। SIT ने संबंधित केंद्राधीक्षकों से पूछताछ शुरू की है और परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की सुरक्षा तथा वितरण व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
जांच एजेंसी कथित पेपर लीक नेटवर्क और कोचिंग सिंडिकेट से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। पटना, गया और पूर्णिया में छापेमारी के साथ डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
इससे पहले EOU को अभ्यर्थियों की ओर से प्रश्नपत्र की तस्वीरें और अन्य साक्ष्य मिले थे। इन तस्वीरों की सत्यता और उनके परीक्षा केंद्र से संबंध की पुष्टि के लिए EOU ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) से जानकारी मांगी थी।
जांच के दौरान परीक्षा केंद्रों के CCTV फुटेज में कुछ वीक्षकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की जानकारी भी सामने आई है। EOU इस पहलू के साथ परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए जैमर की कार्यप्रणाली की भी जांच कर रही है।
EOU की SIT अब पेपर लीक की पूरी कड़ी, प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने और उसे आगे प्रसारित करने वाले नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में और गिरफ्तारियां तथा आधिकारिक खुलासे होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

