रियलिटी शो में एंट्री से पहले तेज प्रताप यादव का पटना में रोड शो, लोगों से की वोट की अपील
पटना: राजनीति के बाद अब तेज प्रताप यादव रियलिटी शो के मंच पर नजर आने वाले हैं। ‘राइज एंड फॉल’ सीजन-2 में तेज प्रताप यादव बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो रहे हैं। शो में एंट्री से पहले उन्होंने सोमवार को पटना में रोड शो किया और समर्थकों से बातचीत की।
पटना:- राजनीति के बाद अब तेज प्रताप यादव रियलिटी शो के मंच पर नजर आने वाले हैं। ‘राइज एंड फॉल’ सीजन-2 में तेज प्रताप यादव बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो रहे हैं। शो में एंट्री से पहले उन्होंने सोमवार को पटना में रोड शो किया और समर्थकों से बातचीत की।
तेज प्रताप यादव अपने आवास से हज भवन की ओर जाते हुए रोड शो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि पूरे बिहार का मामला है।
‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट शामिल होंगे। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच पावर, रणनीति और बदलते समीकरण देखने को मिलेंगे। तेज प्रताप यादव के अलावा काजल राघवानी, सारा गुरपाल, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल समेत कई चर्चित नाम शो का हिस्सा हैं।
शो का दूसरा सीजन 26 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है। तेज प्रताप यादव की एंट्री को लेकर उनके समर्थकों और शो के दर्शकों के बीच खास चर्चा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

