बिहार पंचायत चुनाव पर CM सम्राट का बड़ा अपडेट, परिसीमन के बाद ही होगा चुनाव; 5 साल के विकास का मांगा जाएगा हिसाब
पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतों के नए परिसीमन का काम किया जा रहा है।
पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतों के नए परिसीमन का काम किया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों से पूछा जाएगा 5 साल का हिसाब
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब पंचायत स्तर पर विकास और आर्थिक गतिविधियों को लेकर जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा जाएगा। जिला परिषद, प्रखंड प्रमुख और मुखिया से पूछा जाएगा कि उनके कार्यकाल के पांच वर्षों में जिला, प्रखंड और ग्राम पंचायत की GDP में कितनी बढ़ोतरी हुई।
सरकार का जोर पंचायतों को विकास और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से अधिक जवाबदेह बनाने पर है। पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल के दौरान हुए विकास को आर्थिक आंकड़ों से जोड़कर देखने की बात कही गई है।
परिसीमन के बाद जारी होगी चुनाव की तारीख
मुख्यमंत्री के मुताबिक पंचायतों का नया परिसीमन पूरा होने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी पहले कह चुके हैं कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा परिसीमन पूरा होने के बाद की जाएगी।
पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्थानीय स्तर पर कर संग्रह की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों पर नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन ईंट-भट्ठों, निजी स्कूलों, मोबाइल टावरों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से पंचायतों को राजस्व प्राप्त करना चाहिए।
पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आने वाले वर्षों में बड़े स्तर पर फंड उपलब्ध कराने की भी बात कही गई है। ऐसे में आगामी पंचायत चुनाव से पहले विकास, स्थानीय राजस्व और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही का मुद्दा महत्वपूर्ण रहने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

