वरिष्ठ पत्रकार देवव्रत मंडल के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति
गयाजी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार देवव्रत मंडल के निधन पर गया नगर निगम के मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मेयर ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार देवव्रत मंडल का निधन पत्रकारिता जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लेखन एवं सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक सजग, सक्रिय एवं संवेदनशील पत्रकार को खो दिया है। उन्होंने कहा कि देवव्रत मंडल के योगदान और उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी। इस दुख की घड़ी में पूरा गया नगर निगम परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। मेयर एवं पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

