करम की धुन पर झूमा बोकारो थर्मल, लोगों के साथ उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी थिरकाए कदम
बेरमो। बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद फुटबॉल मैदान में करम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। करम गीतों की गूंज, मांदर की थाप और पारंपरिक नृत्य ने पूरे मैदान को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना, बेरमो एसडीओ मनोज कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रोहित सिंह समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विधि-विधान से करम डाली की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद करम गीत और पारंपरिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं और युवतियों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा खुद करम गीत की धुन पर लोगों के साथ झूमने लगे। उन्होंने लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। उपायुक्त का यह सहज और आत्मीय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
करम महोत्सव के दौरान वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, भाई-बहन के स्नेह और सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0