मोतिहारी में स्कूल से लौट रहे शिक्षक की हत्या, शव मिलने के बाद सदर अस्पताल के बाहर हंगामा और सड़क जाम
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल से पढ़ाकर घर लौटने के दौरान लापता हुए शिक्षक का शव करीब पांच घंटे बाद बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने हत्या का आरोप बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चमन और उसके समर्थकों पर लगाया है।
मोतिहारी:- बिहार के मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल से पढ़ाकर घर लौटने के दौरान लापता हुए शिक्षक का शव करीब पांच घंटे बाद बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने हत्या का आरोप बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चमन और उसके समर्थकों पर लगाया है।
मृतक की पहचान सिसवा पूर्वी निवासी समसाद आलम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, समसाद आलम सिसवा उर्दू स्कूल में शिक्षक थे। बुधवार को स्कूल से पढ़ाकर घर लौटते समय वह अचानक लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनका शव बरामद किया गया।
मृतक के पिता मो. रफीस का आरोप है कि रास्ते में पूर्व प्रमुख चमन ने अपने समर्थकों के साथ समसाद आलम को कथित तौर पर रोक लिया। परिजनों का दावा है कि उनके साथ मारपीट करने के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया।
शव बरामद होने के बाद परिजन उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां आक्रोशित परिजनों ने देर रात शव को अस्पताल के गेट के बाहर रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार और एसडीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
सदर डीएसपी और एसडीओ ने बताया कि मृतक पेशे से शिक्षक थे और स्कूल से लौटने के दौरान लापता हो गए थे। कुछ घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ। मामले में बंजरिया के पूर्व प्रमुख चमन पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

