साधु यादव का तेजस्वी पर बड़ा हमला, विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्ष की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष कमजोर दिखाई दे रहा है और अगर विपक्ष के पास पर्याप्त ताकत होती तो सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज मजबूती से उठाई जाती।

Sep 24, 2026 - 17:57

साधु यादव ने बिहार में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ लगातार गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं और ऐसी स्थिति पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

उन्होंने उन बयानों पर भी सवाल उठाया, जिनमें ऐसी घटनाओं को महज 'छिटपुट घटना' बताया जाता है। साधु यादव का कहना है कि यदि सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहती है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर इस्तीफा भी देना चाहिए।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में जमुई और समस्तीपुर में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। इन मामलों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 

साधु यादव के ताजा बयान को तेजस्वी यादव और विपक्ष की कार्यशैली पर उनकी सार्वजनिक आलोचना के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0