बरकाकाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
रामगढ़: रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 62 वर्षीय आरोपी मेघनाथ सेंदिरीया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रामगढ़: रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 62 वर्षीय आरोपी मेघनाथ सेंदिरीया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
भुक्तभोगी परिवार की ओर से बरकाकाना ओपी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
बरकाकाना ओपी प्रभारी रौशन बाड़ा ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त मेघनाथ सेंदिरीया, उम्र 62 वर्ष, पिता स्वर्गीय ईश्वर प्रसाद घांसी, सीसीएल कॉलोनी, एनटीएस बरकाकाना का रहने वाला है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0