SCO के मंच से पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए बिना नाम लिए पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह के ‘डबल स्टैंडर्ड’ की कोई जगह नहीं हो सकती।
बीजिंग :- 1 सितंबर 2025:

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन या संरक्षण देना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया और इसे केवल भारत पर हमला नहीं, बल्कि मानवता के लिए चुनौती बताया। खास बात यह रही कि उनका यह संदेश ऐसे मंच पर आया, जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।
भारत के रुख को SCO के साझा घोषणापत्र में भी मजबूती मिली। संगठन ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मानदंड स्वीकार्य नहीं हैं। घोषणापत्र में आतंकवादी हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाने की बात भी कही गई।
भारत का संदेश साफ है—आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश और संगठन अपनी सुविधा के हिसाब से अलग-अलग मापदंड नहीं अपना सकते। भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सीमा पार आतंकवाद और आतंकवाद को समर्थन देने वालों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की मांग करता रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0