खेल से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ विकसित होती है सामूहिक भागीदारी की भावना

गयाजी। मिर्जा गालिब कॉलेज, गया की खेल समिति की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतरविभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए खेल बेहद जरूरी है। खेलों से हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं तथा हमारे अंदर सामूहिक भागीदारी और सहयोग की भावना विकसित होती है। कॉलेज के शासी निकाय के सचिव शकील अहमद खान ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और खेल समिति को शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मो. सैयद आसिफ अली विजेता रहे। इस अवसर पर खेल समिति के प्रभारी डॉ. जोफैल हसन, पूर्व खेल प्रभारी डॉ. सरफराज खान, डॉ. परवेज वहाब, डॉ. फजलुर रहमान खान, डॉ. इरफाना नाहिद, डॉ. सिद्धार्थ गौतम, डॉ. मोहम्मद सफदर अली, सुश्री लुबना अंबरीन सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aug 29, 2026 - 18:25
खेल से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ विकसित होती है सामूहिक भागीदारी की भावना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0