गया कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

गयाजी। गया कॉलेज, गया के शिक्षाशास्त्र विभाग में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देश में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रमुख रही। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ. धीरज ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में गया कॉलेज के खिलाड़ी एशियाड एवं ओलंपिक में प्रतिनिधित्व कर महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को विभाग की ओर से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में आयुष राज विजेता और दिवाकर कुमार उपविजेता रहे। वहीं, बालिका वर्ग में ज्योत्सना विजेता तथा अंजली राज उपविजेता रहीं। मेडल एवं प्रशस्ति पत्र पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। समस्त खेल प्रतियोगिताएं खेल प्रशिक्षक विदुषी कुमारी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक आम्रेंद्र कुमार, निकहत परवीन एवं अजय शर्मा सहित शिक्षिकेतर कर्मचारी संगीता राय, मोजाहिद इमाम अहमद, विकास कुमार एवं मोहम्मद साबिर उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Aug 29, 2026 - 18:30
गया कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0